Faridabad Toddler Crushed By Water Tanker Tragic Death
पानी के टैंकर की चपेट में आने से मासूम की मौत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद
सेक्टर-86 स्थित बीपीटीपी डिस्ट्रिक्ट-2 सोसायटी में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में एक साल के मासूम काव्यांश की जान चली गई। आरोप है कि पानी का टैंकर लेकर आए ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से वाहन पीछे किया, जिससे बच्चा पिछले पहिये के नीचे आ गया। पहिये से सिर कुचलने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। परिजनों के मुताबिक, 12 अक्टूबर को काव्यांश का जन्मदिन था और वह दो दिन बाद दो साल का होने वाला था। परिवार का वह इकलौता बच्चा था।खेलते समय हुआ दर्दनाक हादसा
जानकारी के अनुसार, काव्यांश के पिता जितेंद्र निर्माणाधीन बिल्डिंग में परिवार के साथ काम करते हैं। शनिवार को बच्चा सोसायटी परिसर में खेल रहा था। इसी दौरान पानी का टैंकर लेकर पहुंचे ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से वाहन पीछे कर दिया। इस दौरान बच्चा ट्रैक्टर के पिछले पहिये की चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर रूप से कुचले जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।