Dandiya Reborn 2026 Navratri Enthusiasm In Delhi A Confluence Of Taste And Music
डांडिया और जायके के साथ धुन पर थिरके लोग
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, नई दिल्ली
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिल्ली सरकार के डांडिया फेस्ट के आखिरी दिन जमकर भीड़ पहुंची। दिल्ली पर्यटन विभाग के इस दो दिन के फेस्ट में पारंपरिक डांडिया के जश्न के साथ नवरात्रि के लिए लोगों का जोश नजर आया।दिल्ली के हजारों लोग रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में डांडिया की धुन में थिरकते नजर आए। फेस्टिवल ‘ डांडिया रीबॉर्न 2026 ’ रोजाना शाम 6:30 से रात 9:30 बजे तक चला। खासतौर पर युवाओं को फेस्टिव बीट्स का आनंद इस फेस्ट में मिला, मजेदार प्रतियोगिताएं हुईं और ईनाम भी दिए गए। कई फूड स्टॉल ने दिल्ली का जायका भी परोसा। पहले दिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा भी पहुंचे थे। सीएम ने दिल्ली की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने और लोगों को अपने ही शहर में विश्व-स्तरीय सांस्कृतिक, मनोरंजक का अनुभव करने के अवसर देने की बात की।