पुराने वाहन स्क्रैप कराएं, नए पर मिलेगी 8% छूट

नवभारतटाइम्स.कॉम•
scrap old vehicles get a huge 8 discount on new ones avail naya safar scheme benefits
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : एनसीआर में पुराने और अधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई जारी है। इस बीच वाहन मालिकों के पास अब उन्हें स्क्रैप कराने के साथ नए वाहन की खरीद पर फायदा मिलेगा। ‘नया सफर’ योजना के तहत पात्र वाहन मालिकों को नए वाहन की एक्स-शोरूम कीमत पर कम से कम 8 फीसदी छूट का प्रावधान है। गुड़गांव में पुराने वाहनों को स्क्रैप कराने के लिए दो रजिस्टर्ड वाहन स्क्रैपिंग सेंटर हैं। इनमें भांगरोला के इंडस्ट्रियल एरिया एम-12 के सामने और बेगमपुर खटोला के कृष्ण कन्हैया गार्डन में है। सहायक जिला परिवहन अधिकारी व सहायक परिवहन आयुक्त हरेंद्र वीर ने वाहन मालिकों से निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है।

रेकमेंडेड खबरें