PWD रेस्ट हाउस में आज भी लगेगी पेंशन अदालत

नवभारतटाइम्स.कॉम•
pension adalat to be held today at pwd guest house problems of 60 pensioners resolved on the spot
n NBT रिपोर्ट, सिविल लाइंस

पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सोमवार को दो दिवसीय पेंशन अदालत शुरू की गई है। पहले दिन 60 पेंशनरों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित अदालत मंगलवार को भी लगेगी।
प्रधान महालेखाकार कार्यालय, हरियाणा और कोषाधिकारी कार्यालय, गुड़गांव की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित अदालत में पेंशनरों की शिकायतें सुनकर उनके निपटारे के लिए कार्रवाई की गई। अदालत की अध्यक्षता उप महालेखाकार अर्पित चौधरी ने की। इस दौरान कोषाधिकारी नैंसी यादव भी मौजूद रहीं। प्रधान महालेखाकार कार्यालय की टीम में वरिष्ठ लेखाधिकारी मनोज कुमार मीणा, सहायक लेखाधिकारी विकेश और अजय मोर तथा लेखाकार मनिंदर ने पेंशनरों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद उनके समाधान पर काम किया गया। टीम ने शिकायतों के समाधान के लिए कार्रवाई की। पेंशनरों को समस्याओं के समाधान के लिए एक ही स्थान पर संबंधित अधिकारियों के समक्ष शिकायत रखने का अवसर मिला।

रेकमेंडेड खबरें