Iti Nuh Registration Reopens For Admissions Apply By October 15
ITI में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू, 15 तक मौका
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, नूंह: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रवेश के लिए फिर से मौका है। प्रधानाचार्य सुधीर कुमार के अनुसार, राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद एवं राज्य प्रशिक्षण परिषद के अंतर्गत विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया दोबारा शुरू की गई है। इच्छुक लोग 15 अक्टूबर तक पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया दोबारा शुरू होने से उन युवाओं को एक और अवसर मिला है, जो किसी कारण पहले आवेदन नहीं कर पाए थे। प्रवेश प्रक्रिया, उपलब्ध व्यवसायों, की जानकारी के लिए संबंधित संस्थान से संपर्क कर सकते हैं।