Deficiencies In Recognition Documents Case Filed Against Fs International School
मान्यता के कागज़ों में खामियां, केस दर्ज
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, बसई
शहर के बसई स्थित एफएस इंटरनैशनल स्कूल की मान्यता से जुड़े डॉक्युमेंट में खामियां मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की गई है। स्कूल में नर्सरी से आठवीं तक पढ़ाई कराई जा रही थी। शिक्षा विभाग की जांच में डॉक्युमेंट निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने के बाद पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।पुलिस के अनुसार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बसई के प्रिंसिपल नरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से उन्हें जिले में गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। वह बसई स्थित भवानी एन्क्लेव के एफएस इंटरनैशनल स्कूल के डॉक्युमेंट की जांच करने पहुंचे थे। स्कूल में नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाएं संचालित होती मिलीं। स्कूल से संबंधित डॉक्युमेंट जांच के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को भेजे गए थे।