Gurugram Yellow Claw On Over 100 Encroachments Illegal Construction Sealed
100 से ज्यादा कब्ज़ों पर चला पीला पंजा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, गुड़गांव
सड़कों के राइट ऑफ वे (ROW) पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार को अभियान चलाया गया। साउथ सिटी-2 स्थित लाइसेंस प्राप्त कॉलोनी के क्यू-1 ब्लॉक में कार्रवाई करते हुए 120 अतिक्रमण हटाए गए। इनमें रेहड़ियां, सीढ़ियां, शेड और सड़क की निर्धारित सीमा में बनाए गए अन्य निर्माण शामिल रहे। इसके अलावा वाटिका इंडिया नेक्स्ट में एक अवैध एस+4 इमारत को सील किया गया। DTP अमित मधोलिया ने बताया कि सड़कों के राइट ऑफ वे से अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी है। नियमों के विरुद्ध निर्माण और अवैध इमारतों पर कार्रवाई की जा रही है।