Opposition India Blocs Vote Chor Supreme Court March Questions Raised On Election Commission
लीड खबर फरि से
नवभारतटाइम्स.कॉम•
Hemwati.Rajaura1
@timesofindia.comn नई दिल्ली: ‘ वोट चोरी ’ रोकने, वोटर लिस्ट की समीक्षा प्रक्रिया SIR पर रोक लगाने और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर सोमवार को विपक्षी I.N.D.I.A. ब्लॉक ने पहली बार सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च निकाला। इसमें विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं और सिविल सोसायटी के लोगों समेत हजारों लोग शामिल हुए। इस प्रदर्शन में विपक्षी एकता की तस्वीर भी दिखी। राहुल गांधी ने खुद सहयोगी दलों के नेताओं को फोन कर इस मार्च में शामिल होने के लिए बुलाया था। इसके बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और I.N.D.I.A. के अन्य घटक दलों के नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली में जुटे।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी, NCP (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले, शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत समेत कई नेता मार्च में शामिल हुए। कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, वाम दलों, छात्र संगठनों, सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों और सामान्य लोगों ने भी इसमें हिस्सा लिया। प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी हुई।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी नेताओं और सांसदों को पहले कॉन्स्टिट्यूशन क्लब बुलाया था। इस बैठक में तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी भी शामिल हुईं। हालांकि, ममता ने मार्च में हिस्सा नहीं लिया, लेकिन उनके सांसद मौजूद रहे। बैठक के बाद विपक्षी नेता बसों में सवार होकर बाराखंबा रोड पहुंचे। यहां राहुल और कई अन्य नेता बड़े खुले ट्रक पर सवार हुए। कई अन्य नेता पीछे चल रही बसों में सवार थे, जबकि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पैदल मार्च में शामिल हुए।