5 Convicted In Deadly Attack Sentenced To Five Years Each And Fine
जानलेवा हमले में 5 को पांच-पांच साल कैद
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, बाराबंकी: अपर जिला जज असद अहमद हाशमी ने मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में पांच दोषियों को पांच-पांच साल की कैद और 17 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। शासकीय अधिवक्ता शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मसौली के दरवेशपुर गांव में 27 मार्च 2021 को रामप्रताप ने गुड्डू, अमरेश, राकेश, चंद्रेश और विनोद पर मामूली विवाद में उनके परिवार पर हमला करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।