सिर्फ 72% राशन पहुंचा, वितरण में देरी

नवभारतटाइम्स.कॉम•
ration distribution delayed in barabanki only 72 reached people facing problems
nNBT न्यूज, बाराबंकी: ट्रांसपोर्ट ठेकेदार बदलने और अनाज की जांच के कारण अक्टूबर का राशन कोटे की दुकानों तक पहुंचने में देरी हो रही है। 15 अक्टूबर तक दुकानों पर सिर्फ 72% अनाज ही पहुंच सका। इससे कई जगह राशन वितरण शुरू नहीं हो पाया है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया िक कई कारणों से देरी हुई है। उम्मीद है कि तीन चार दिनों में बाकी राशन कोटेदारों तक पहुंचा दिया जाएगा।