सफाईकर्मियों को न् यूनतम "16 हजार मानदेय: योगी

नवभारतटाइम्स.कॉम•
minimum 16 thousand honorarium for sanitation workers big announcement by yogi adityanath
nNBT न् यूज, वाराणसी

सीएम योगी आदित् यनाथ ने गुरुवार को कबीरचौरा स्थित सरोजा पैलेस में स् वच् छता मित्र सम् मान समारोह में पुष् पवर्षा कर कई स् वच् छता मित्रों का स् वागत किया। साथ ही उन्हें सम्मानित कर भोजन भी परोसा। इस मौके पर सीएम ने कहा कि सफाईकर्मियों को न् यूनतम 16 हजार रुपये मानदेय मिलेगी। इसमें कटौती करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सफाईकर्मियों को पीएफ, बीमा और इलाज की सुविधा भी मिलेगी।
योगी ने कहा कि प्रदेश में माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी में है और उसकी कब् जा की गई जमीनों पर गरीबों के लिए हवेलियां बनेंगी। उन्होंने वाराणसी शहर दक्षिणी के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के 76 दिवसीय वॉर्ड प्रवास व स् वच् छता अभियान को नवनिर्माण का प्रतीक बताया। कहा कि सभी जनप्रतिनिधि ऐसे काम करें तो जनता के मन में नकारात् मकता नहीं आएगी।