Gonda Youth Who Went To Bathe In Tedhi River Drowned Search Continues In Strong Current
नदी में नहाने उतरा युवक बहा, तलाश जारी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, गोंडा: चंदवतपुर घाट पुल के पास टेढ़ी नदी में नहाने उतरा 35 वर्षीय पुत्तन तेज बहाव में बह गया। वह पिपरा पदुम का रहने वाला था। सूचना पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीमें उसकी तलाश कर रही हैं। नदी कई दिनों से उफान पर है और पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। तेज धारा के कारण सर्च ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है।