Demand To Triple Ayodhya Nagar Nigams Budget Mayor Raises Issue Considering Pilgrim Crowds
अयोध्या नगर निगम का बजट बढ़ाने की मांग
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, अयोध्या: महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने छठे राज्य वित्त आयोग के सामने नगर निगम का मासिक बजट तीन गुना बढ़ाने की मांग रखी। लखनऊ में आयोग की समिति के सामने उन्होंने कहा कि अयोध्या में हर साल चार करोड़ से अधिक श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। धार्मिक आयोजनों में एक दिन में 40 से 50 लाख लोगों की भीड़ जुटती है। ऐसे में नगर निगम क्षेत्र में सफाई, पेयजल और रोशनी की व्यवस्था के लिए अतिरिक्त बजट जरूरी है।