Doctor Demands Bribe In Home Guard Recruitment Medical Charges Money For Crooked Nose Three Arrested
मेडिकल में नाक टेढ़ी बताकर मांगी रिश्वत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, कानपुर
कानपुर पुलिस लाइंस में गुरुवार शाम होमगार्ड भर्ती के मेडिकल के दौरान हंगामा हो गया। चयनित अभ्यर्थियों ने मेडिकल कर रहे डॉक्टर पर घूस मांगने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अभ्यर्थियों को समझाकर शांत करवाया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने घूस लेने के आरोप में डॉ. प्रवीण, डॉ. हिमांशु द्विवेदी और अजीत नाम के शख्स को गिरफ्तार किया। पुलिस को 20 अभ्यर्थियों ने शिकायत दी है।पुलिस लाइंस में होमगार्ड भर्ती के मेडिकल के लिए 200 रिक्रूट्स पहुंचे थे। छात्रों का आरोप है कि डॉक्टर प्रवीण ने किसी अभ्यर्थी की नाक टेढ़ी बताकर 50 हजार रुपये मांगे तो किसी से 1 लाख रुपये मांगे। दावा है कि कुछ लड़कों ने नकद तो कुछ ने ऑनलाइन पेमेंट किया। यह बात फैली तो अन्य अभ्यर्थी भड़क गए। इस पर रात करीब 8 बजे हंगामा शुरू हो गया।
पैसे लेकर दे रहे थे पर्ची: अभ्यर्थियों का यह भी आरोप है कि पुलिस लाइंस मैदान में किनारे खड़ी एक गाड़ी में डॉक्टर का कोई परिचित बैठा था। वह रुपये लेने के बाद पर्ची दे रहा था। पुलिस ने जांच की तो गाड़ी का शीशा टूटा मिला।