Mulayam Singh Yadavs Memorial Named Socialist Museum Announced On Netajis Fourth Death Anniversary
सोशलिस्ट म्यूज़ियम होगा नेताजी के स्मारक का नाम
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, इटावा: सैफई में समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के निर्माणाधीन स्मारक का नाम ‘ सोशलिस्ट म्यूजियम ’ रखा गया है। नेताजी की चौथी पुण्यतिथि पर यह नाम सार्वजनिक किया गया।
मुलायम सिंह ने राजनीतिक जीवन की शुरुआत संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी से की थी। इसी पार्टी के टिकट पर पहली बार विधायक बने थे। स्मारक में उनके संघर्ष और राजनीतिक जीवन से जुड़ी तस्वीरें व यादगार वस्तुएं प्रदर्शित की जाएंगी। योजना के मुताबिक, यह स्मारक अमेरिका के अब्राहम लिंकन मेमोरियल की तर्ज पर बन रहा है। स्मृति सभागार में मुलायम सिंह की कांस्य प्रतिमा लगेगी।