Parking Dispute In Jyoti Park Youth Accuses Neighbors Of Assault Police Investigating
पार्किंग विवाद में हमला करने का आरोप
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, ज्याेति पार्क: शहर के ज्योति पार्क एरिया में पार्किंग और स्ट्रे डॉग्स को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। युवक ने पड़ोसियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अमित कुमार ने बताया कि 18 सितंबर को पड़ोसियों के साथ कहासुनी हुई थी। मंगलवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया था। अमित का आरोप है कि मंगलवार को निखिल विरमानी ने दरवाजे पर उन्हें रोक लिया और इसके बाद पृथ्वीराज, निखिल, योगेश, विक्की और संतोष ने उनके साथ मारपीट की।