Raebareli Two Trucks Collide Fiercely On Gegason Bridge 15 Km Long Jam 2 Injured
पुल पर ट्रकों की टक्कर, 15 किमी लंबा जाम
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, रायबरेली: सरेनी के गेगासों गंगा पुल पर गुरुवार तड़के करीब तीन बजे दो ट्रकों की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद ट्रक तिरछे खड़े हो गए, जिससे करीब 15 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। रायबरेली की ओर दो सड़का और फतेहपुर की तरफ सात मील तक वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने हाइड्रा की मदद से ट्रकों को हटवाया। सुबह करीब 11 बजे आवागमन बहाल हो सका।