GGL मीटर अपडेट के नाम पर "1.35 लाख ठगे

नवभारतटाइम्स.कॉम•
135 lakhs duped in the name of ggl meter update money siphoned off by downloading app
- ऐप डाउनलोड करवाकर बैंक और डेबिट कार्ड की जानकारी ली

NBT न्यूज, लखनऊ : जानकीपुरम के सेक्टर-एच निवासी पवन मौर्य से साइबर जालसाजों ने ग्रीन गैस मीटर अपडेट करने के नाम पर 1.35 लाख रुपये ठग लिए। आरोपित ने खुद को मीटर अपडेट विभाग का कर्मचारी बताकर ऐप डाउनलोड करवाया और बैंक खाते की जानकारी हासिल कर ली। पीड़ित की शिकायत पर जानकीपुरम थाने में केस दर्ज किया गया है।
पवन के मुताबिक, फोन कर जालसाज ने दूसरे मकान का मीटर अपडेट करवाने की बात कही। ऐप पर खुले फॉर्म में उन्होंने खाते और एटीएम कार्ड की सारी जानकारियां भर दीं। इसके बाद भुगतान कराने की कोशिश की गई, लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। आरोप है कि वॉट्सऐप पर आए संदेशों और लिंक के बाद उनके खाते से रकम निकल गई। उन्होंने बैंक से संपर्क कर खाता और अन्य सेवाएं ब्लॉक करवाईं। इंस्पेक्टर विनोद तिवारी ने बताया कि साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है।