वीजा खत्म होने के बाद भी रह रहा था विदेशी, पकड़ा

नवभारतटाइम्स.कॉम•
foreign national living in yamuna city even after visa expiry caught by police
n NBT न्यूज, यमुना सिटी

यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 22डी स्थित एक सोसायटी में वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी रह रहे विदेशी नागरिक को पुलिस ने शुक्रवार को हिरासत में लिया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और एलआईयू की टीमें जांच में जुट गई हैं।
विदेशी नागरिक पिछले कुछ महीनों से सोसायटी में एक व्यक्ति के फ्लैट में रह रहा था। आरोप है कि वह फ्लैट में जबरन रह रहा था। इससे आसपास रहने वाले लोग भी परेशान थे। मामले की जानकारी फ्लैट मालिक और स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद गुरुवार और शुक्रवार के बीच पुलिस टीम सोसायटी पहुंची और विदेशी नागरिक से पहचान और वीजा संबंधी दस्तावेज दिखाने को कहा। जांच के दौरान पता चला कि उसके वीजा की अवधि कई महीने पहले समाप्त हो चुकी थी। इसके बावजूद वह सोसायटी में रह रहा था।