चाइल्ड PGI में बच्ची की मौत के बाद परिजनों का हंगामा

नवभारतटाइम्स.कॉम•
child pgi family protests death of child alleges medical negligence
n NBT न्यूज, नोएडा

सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में शुक्रवार सुबह दो साल की बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। खोड़ा निवासी शिवाजी गुप्ता की बेटी राधिका खून की कमी से पीड़ित थी। परिजन उसे 12 अक्टूबर को अस्पताल लाए थे। उनका आरोप है कि बच्ची की गंभीर हालत के बावजूद उन्हें सही जानकारी नहीं दी गई। गुरुवार शाम हालत बिगड़ने पर उसे वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। वहीं, नर्सिंग ऑफिसर दिनेश पाल ने परिजनों पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस के अनुसार, लिखित शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।