Ballia Recovery Case Case Of Disproportionate Assets Registered Against Head Constable Durga Dutt Rai
हेड कॉन्स्टेबल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस
Contributed by: ankur.tiwari|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : बलिया के नरही थाना क्षेत्र में चर्चित यूपी-बिहार बॉर्डर वसूली कांड में एक और हेड कॉन्स्टेबल दुर्गा दत्त राय के खिलाफ विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है। इससे पहले नरही थाने के तत्कालीन एसओ पन्नेलाल, डिप्टी एसपी शुभसूचित, हेड कॉन्स्टेबल विष्णू यादव के खिलाफ भी विजिलेंस आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर चुकी है।
बलिया के नरही थाने में तत्कालीन मुख्य आरक्षी रहे दुर्गादत्त राय के खिलाफ विजिलेंस जांच में खुलासा हुआ है कि उनकी ज्ञात और वैध आय करीब 93.21 लाख रुपये थी। जबकि इसी अवधि में संपत्ति खरीदने और भरण-पोषण पर करीब 1.56 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इस तरह आय से 63.16 लाख रुपये अधिक खर्च मिला। आरोप है कि वह इस अंतर का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। एफआईआर के मुताबिक शासन ने 14 फरवरी 2025 को दुर्गादत्त राय के खिलाफ खुली जांच के आदेश दिए थे। विजिलेंस की जांच के बाद शासन ने 30 जुलाई 2026 को मुकदमा दर्ज कर विवेचना करवाने का आदेश दिया। इसके बाद विजिलेंस के गोरखपुर सेक्टर में गुरुवार को एफआईआर दर्ज की गई।