One Booth Per 1200 Voters Big Directive From Election Commission Parties Will Get The List
'1200 वोटरों पर बनाएं बूथ, लिस्ट दलों को दें'
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिणवा ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बूथों का निर्धारण 1200 वोटरों के मानक के हिसाब से सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाए। विधानसभावार बूथों की ड्राफ्ट लिस्ट तैयार कर सभी मान्यता प्राप्त दलों के जिला प्रतिनिधियों को भी इसकी सूची दें। इसके बाद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, विधायकों एवं सांसदों के साथ बैठक आयोजित कर सूची पर विचार-विमर्श किया जाए, फिर इसे अंतिम रूप दिया जाए।CEO ने शुक्रवार को 1 जनवरी की अर्हता तिथि के आधार पर वोटर लिस्ट के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (SSR) के तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में विकसित ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी एवं बहुमंजिली इमारतों में वोटरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उपलब्धता के आधार पर ग्राउंड फ्लोर के कॉमन एरिया, कम्युनिटी हॉल आदि में बूथ बनाया जाए। बूथों के विभाजन व निर्धारण की प्रक्रिया की नियमित समीक्षा करते हुए इस समय से पूरा कर लिया जाए, जिससे रिवीजन अभियान तय कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ाया जा सके।