ध्रुव राठी की गिरफ्तारी की फर्जी खबर वायरल

नवभारतटाइम्स.कॉम•
fake news of dhruv rathees arrest goes viral noida police denies
n NBT रिपोर्ट, नोएडा

यूट्यूबर ध्रुव राठी की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को सोशल मीडिया पर फर्जी खबर वायरल हो गई। कई पोस्ट में दावा किया गया कि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जर्मनी से भारत आए ध्रुव राठी को गुरुवार देर रात नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद नोएडा पुलिस ने बयान जारी कर गिरफ्तारी के दावे को गलत और भ्रामक बताया है। साथ ही पोस्ट करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ध्रुव राठी को नोएडा पुलिस ने न ही पकड़ा है और न ही उनकी अरेस्टिंग हुई है।