'प्रतियोगिता से डर नहीं, भारत में नियम सबके लिए एक हैं'

नवभारतटाइम्स.कॉम•
no fear of competition rules in india are same for all reliances response to elon musk
nपीटीआई, नई दिल्ली: भारत में सैटेलाइट इंटरनेट (सैटकॉम) बाजार को लेकर इलॉन मस्क और रिलायंस इंडस्ट्रीज के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। मस्क द्वारा ‘प्राइम मिनिस्टर अंबानी’ जैसी तंजभरी टिप्पणियों और मोनोपॉली के आरोपों के बाद रिलायंस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। रिलायंस ने साफ किया है कि उसे स्टारलिंक या किसी भी विदेशी कंपनी के साथ प्रतियोगिता से कोई डर नहीं है। वह इसका स्वागत करती है। हालांकि, रिलायंस ने जोर देकर कहा कि चाहे देसी हो या विदेशी कंपनी, भारत का कानून सभी पर बराबर लागू होगा। बता दें कि केंद्र सरकार ने भी मस्क के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए साफ कर दिया है कि सुरक्षा और नियमों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

मस्क के तीखे हमलों का सीधा जवाब देते हुए कंपनी ने कहा कि वह सिर्फ तथ्य रेकॉर्ड पर रख रही है। मस्क ने रिलायंस की आलोचना करते हुए दलील दी थी कि सैटकॉम क्षेत्र में ज्यादा कंपटीशन होने से भारतीय ग्राहकों को फायदा होगा। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी रिलायंस ने अपने बयान में कहा, रिलायंस में हम कभी कंपटीशन से नहीं डरे। हम इसे इस बात का सबसे सटीक टेस्ट मानते हैं कि ग्राहकों को सबसे बेहतर सेवा कौन दे रहा है।
कंपनी ने कहा कि जियो ने 2016 में भारत के टेलीकॉम बाजार में कदम रखा था। तब उसके पास एक भी ग्राहक नहीं था। लेकिन महज दस सालों के भीतर उसने 53 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों का भरोसा जीता।