प्रदेश में किसानों का प्रदर्शन

नवभारतटाइम्स.कॉम•
statewide farmer protest over sugarcane price hike and other demands
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : गन्ना मूल्य बढ़ाने सहित कई मांगों को लेकर किसानों ने शुक्रवार को प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर तले किसानों ने जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। उसके बाद जिलाधिकारियों के जरिए सरकार को ज्ञापन सौंपा गया।

लखनऊ में भी किसानों ने प्रदर्शन करने के बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा। साथ ही अपर गन्ना आयुक्त लखनऊ को ज्ञापन दिया गया। भाकियू अराजनैतिक के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम वर्मा ने बताया कि गन्ने की लागत लगातार बढ़ रही है। चीनी के दाम भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में किसानों को भी उनकी मेहनत और लागत का उचित मूल्य मिलना चाहिए। इसके साथ ही सभी तरह के धान की खरीद, किसानों को समय पर मुआवजा, आलू बीज का मूल्य कम करने सहित कई मांगें किसानों ने सरकार के समक्ष रखीं।