चीनी के भाव घटाने के लिए और उपाय

नवभारतटाइम्स.कॉम•
control on sugar prices government issues new directives availability to increase in open market
nNBT रिपोर्ट, नई दिल्ली : त्योहारी सीजन के दौरान खुले बाजार में चीनी की उपलब्धता बढ़ाने और कीमतों पर काबू पाने का एक और कदम सरकार ने शुक्रवार को उठाया। सरकार ने चीनी मिलों को इस बात की इजाजत दे दी कि अक्टूबर में वे जितना भी उत्पादन करेंगी, उसे वे इस महीने और नवंबर में बेच सकेंगी और इसमें मंथली कोटा की लिमिट आड़े नहीं आएगी। इस बारे में खाद्य मंत्रालय ने निर्देश जारी किया।

मंत्रालय ने कहा कि मिलें अक्टूबर और नवंबर के तय मासिक कोटे के अलावा भी जो उत्पादन अक्टूबर में करेंगी, उसे इस महीने और नवंबर में बेच सकेंगी। मंत्रालय हर पखवाड़े चीनी मिलों के लिए देश में बिक्री का चीनी का कोटा तय करती है।