कमिश्नर से मिलेनिगम सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्य

नवभारतटाइम्स.कॉम•
corporation sanitation workers union members meet commissioner assurance of problem resolution
nNBT न्यूज, फरीदाबाद : नगर निगम मुख्यालय पर तिगांव विधानसभा एवं ओल्ड विधानसभा के कर्मचारियों ने शुक्रवार को भी अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। प्रदर्शनकारियों ने निगम कमिश्नर यशेंद्र सिंह के साथ मीटिंग की और कमिश्नर ने उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला की उपप्रधान महिला नेता सुरेश देवी ने की, जबकि मंच संचालन लक्ष्मण परचा ऑडिटर सफाई कर्मचारी यूनियन ने किया। प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों की समस्या एवं यूनियन की अन्य मांगों के लिए निगम कमिश्नर ने पत्र भेजकर सफाई कर्मचारी यूनियन के नेताओं को बातचीत के लिए बुलाया।