सेक्टर-64 में शहीद के नाम पर बनेगा चौक, लगेगी प्रतिमा

नवभारतटाइम्स.कॉम•
grand chowk to be built in sector 64 in the name of martyr gulab singh saini statue to be installed
nNBT न्यूज, बल्लभगढ़

सेक्टर-64 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) द्वारा बनाए जा रहे चौक का नामकरण 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के वीर योद्धा शहीद गुलाब सिंह सैनी के नाम पर किया जाएगा। साथ ही यहां उनकी प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।
बल्लभगढ़ विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने ऊंचा गांव निवासियों से किया अपना वादा पूरा करते हुए इस पहल की शुरुआत की। मूलचंद शर्मा ने कहा कि शहीद गुलाब सिंह सैनी बल्लभगढ़ रियासत के राजा नाहर सिंह के प्रमुख सेनापति और सलाहकार थे। उन्होंने 1857 की क्रांति में अंग्रेजों के खिलाफ बहादुरी से संघर्ष किया। अंग्रेजों द्वारा दिल्ली पर कब्जा करने के बाद, 9 जनवरी 1858 को राजा नाहर सिंह के साथ उन्हें भी दिल्ली में फांसी दे दी गई थी। चौक का नामकरण और प्रतिमा निर्माण से आने वाली पीढ़ियों को उनके सर्वोच्च बलिदान, देशभक्ति और शौर्य की प्रेरणा मिलेगी।