दुर्गा पूजा में हुए कल्चरल प्रोग्राम

नवभारतटाइम्स.कॉम•
grand durga puja celebration in gaur city rock band lamhe india steals the show
nNBT न्यूज, ग्रेनो वेस्ट : गौड़ सिटी वन स्थित दादा-दादी पार्क में गौड़ सिटी बंगाली कल्चरल असोसिएशन के पंडाल में शुक्रवार सुबह दुर्गा पूजन हुआ। शाम के समय कल्चरल प्रोग्राम और म्यूजिक नाइट्स हुई। आयोजकों ने बताया कि दुर्गा पूजा की शुरुआत 15 अक्टूबर को मां दुर्गा की प्रतिमा की आंखों से पट्टी खोलने के साथ हुई। दादा-दादी पार्क में शुक्रवार शाम मशहूर रॉक बैंड लम्हे इंडिया की प्रस्तुति हुई। गौड़ सिटी वन के लेक व्यू पार्क में दुर्गा पूजा समिति ने शुक्रवार शाम मां दुर्गा की प्रतिमा की आंखों से पट्टी खोली।