Gurugram Live in Partners Brother Accused Of Stealing Three Lakhs Woman Files Fir
घर की अलमारी से तीन लाख रुपये चोरी, केस
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव : नाथूपुर में एक महिला ने घर की अलमारी से तीन लाख रुपये चोरी होने की शिकायत पुलिस को दी है। महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर के भाई और उसकी पत्नी पर चोरी का शक जताया है। पुलिस के अनुसार जानवी ने बताया कि वे नाथूपुर में किराये पर रहती हैं और छह साल से रोकेश नाम के शख्स के साथ लिव-इन में हैं। 11 और 12 अक्टूबर की रात को रोकेश का भाई और उसकी पत्नी घर आए थे। जानवी का कहना है कि अगली सुबह जब उन्होंने अलमारी चेक की तो उसमें रखे तीन लाख रुपये गायब मिले। रोकेश से पूछने पर वह कथित तौर पर टालमटोल करने लगा। इसके बाद महिला ने उसके भाई और भाभी पर रुपये चोरी करने का शक जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।