IT शेयरों में आई बहार, सेंसेक्स 413 अंक चढ़ा

नवभारतटाइम्स.कॉम•
IT शेयरों में आई बहार, सेंसेक्स 413 अंक चढ़ा
nNBT रिपोर्ट, मुंबई: वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच IT शेयरों में हुई जबरदस्त खरीदारी के चलते शुक्रवार को सेंसेक्स 413.66 अंक (0.56%) बढ़कर 74,729.27 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 148.80 अंक (0.65%) चढ़कर 23,146.15 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी IT इंडेक्स 3.92 फीसदी चढ़ा।

ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का भाव 0.30 फीसदी गिरकर 105.6 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। साप्ताहिक आधार पर देखें तो इस हफ्ते BSE सेंसेक्स में 2,256.94 अंक (3.11%) का उछाल आया, जबकि निफ्टी में 625.7 अंक (2.77%) की तेजी रही। BSE मिडकैप सिलेक्ट इंडेक्स 0.37 फीसदी और स्मॉलकैप सिलेक्ट 0.14 फीसदी टूट गया।
Vi ने मनोज मुरली को बनाया कंपनी का COO

वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (Vi) ने शुक्रवार को रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि उसने मनोज मुरली को अपना नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) नियुक्त किया है। वोडाफोन आइडिया के मुताबिक, नियुक्ति 19 अक्टूबर से प्रभावी होगी। मुरली इससे पहले ओला इलेक्ट्रिक में चीफ बिजनेस ऑफिसर के पद पर थे। वह जियो और एयरटेल के साथ भी काम कर चुके हैं।