डायग्नोस्टिक सेंटर से "70 लाख के उपकरण चोरी

नवभारतटाइम्स.कॉम•
डायग्नोस्टिक सेंटर से "70 लाख के उपकरण चोरी
nNBT न्यूज, लखनऊ : चौक के बजाजा इलाके में स्थित ब्रेकिंग फर्स्ट स्कैन डायग्नोस्टिक सेंटर का शटर तोड़कर चोरों ने अल्ट्रासाउंड मशीन समेत लाखों रुपये के उपकरण चोरी कर लिए। सेंटर संचालक डॉ. अतीकुर्रहमान के मुताबिक, चोरी गए सामान की कीमत 60 से 70 लाख रुपये है। वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

शुक्रवार सुबह कर्मचारी सेंटर पहुंचा तो शटर उठा देखकर चोरी का पता चला। फुटेज के मुताबिक, रात करीब तीन बजे चार नकाबपोश चोर अंदर घुसे। उन्होंने अल्ट्रासाउंड मशीन के तार काटे और उसे खींचकर बाहर निकालकर कार में लाद लिया। चोर अन्य मशीनें, कंप्यूटर और प्रिंटर भी ले गए। इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने बताया कि केस दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश की जा रही है।