Lucknow Speeding E auto Overturns Driver Dies Two Youths Injured
तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, चालक की जान गई
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : विकासनगर में शुक्रवार शाम अनियंत्रित होकर एक ई-ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो के नीचे दबे चालक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।
थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया कि बेहटा निवासी मो. रफी (51) शुक्रवार को ऑटो लेकर महानगर से विकास नगर की ओर जा रहे थे। शाम 4 बजे सेक्टर-9 में एक मोड़ पर ई-ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। रफी उसके नीचे दब गए। ऑटो में बैठे दो युवक भी मामूली रूप से घायल हो गए। लोगों ने मो. रफी को ऑटो से निकालकर बलरामपुर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।