‘लोगों को अनावश्यक दफ्तरों के चक्कर न लगवाएं अफसर’

नवभारतटाइम्स.कॉम•
officers instructed do not make people unnecessarily visit offices
nNBT न्यूज, फरीदाबाद : हरियाणा सरकार में कृषि व किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव डी. सुरेश ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं व शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, यह सरकार की प्राथमिकता है। डी. सुरेश ने शुक्रवार को विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों डीसी के साथ जन संवाद और समाधान शिविर की लंबित शिकायतों को लेकर समीक्षा मीटिंग की। फरीदाबाद से डीसी आयुष सिन्हा अधिकारियों के साथ मीटिंग में शामिल रहे। कॉन्फ्रेसिंग के बाद डीसी ने निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत ओवरड्यू नहीं होनी चाहिए।