Oxygen Cylinder laden Pickup Collided With Divider Two Died Tragically
ऑक्सिजन सिलिंडरों से लदी पिकप डिवाइडर से टकराई, दो की मौत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, निगोहां : निगोहां के दखिना शेखपुर टोल प्लाजा के पास शुक्रवार शाम ऑक्सिजन सिलिंडरों से लदी पिकप डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकप में लदे सिलिंडर हवा में उछलकर सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए। हादसे में चालक और क्लीनर की मौत हो गई। सिलिंडर सड़क पर फैलने से हाइवे पर अफरा-तफरी मच गई।
जौनपुर निवासी चालक इंद्रजीत पटेल (56) और प्रयागराज निवासी रमेश (51) पिकप में लखनऊ से ऑक्सिजन सिलिंडर भरवाकर प्रयागराज लौट रहे थे। शुक्रवार शाम 4:30 बजे दखिना टोल प्लाजा के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और पिकप डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में पिकप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों केबिन में फंस गए। सूचना पर पहुंची निगोहां पुलिस ने स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से दोनों को बाहर निकलवाया और सीएचसी मोहनलालगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।