अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण कर पहचाने जाम के 9 प्रमुख पॉइंट

नवभारतटाइम्स.कॉम•
permanent solution to traffic jams in faridabad officials identify 9 major hotspots in joint inspection
nNBT न्यूज, फरीदाबाद

नैशनल हाईवे पर आए दिन लगने वाले भीषण जाम की समस्या से निपटने और इसके स्थाई समाधान के लिए शुक्रवार को विभिन्न विभागों ने संयुक्त रूप से स्थिति का जायजा लिया। नगर निगम, फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण ( FMDA ), नैशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( NHAI ) और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने सड़क पर उतरकर जाम के कारणों का पता लगाया।
टीम ने हाईवे पर कुल 9 प्रमुख पॉइंट का निरीक्षण किया, जहां वाहनों की आवाजाही सबसे ज्यादा प्रभावित होती है। जांच में सामने आया कि मुख्य रूप से सड़कों पर अतिक्रमण, गहरे गड्ढे, ऑटो चालकों द्वारा बेतरतीब वाहन खड़े करना और तीन स्थानों पर जलभराव होना जाम की मुख्य वजहें हैं। संयुक्त कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर जिम्मेदारी तय करना है। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों को इन खामियों से तुरंत अवगत कराया गया और जल्द से जल्द समस्या दूर करने के निर्देश दिए गए।