राम और सुग्रीव की हुई मित्रता

नवभारतटाइम्स.कॉम•
ram sugriva friendship and hanuman prakatotsav divine depiction of ramlila staging
nNBT न्यूज, ग्रेनो वेस्ट : सेक्टर ईकोटेक 12 में प्रभु श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट के मंचन में शुक्रवार को रावण-मारीच संवाद, सीता हरण , शबरी प्रसंग, हनुमान प्रकटोत्सव , श्रीराम-सुग्रीव मित्रता और बालि वध जैसे प्रसंगों का सजीव चित्रण किया गया। गौड़ सिटी वन के श्री राधा कृष्ण पार्क में भी रामलीला मंचन हुआ। ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक यादव ने बताया कि आज के दिन का सबसे दिव्य और बहुप्रतीक्षित क्षण हनुमान का प्रकटोत्सव रहा। मंच पर धुएं और प्रकाश के बीच पवन पुत्र हनुमान का तेजस्वी स्वरूप प्रकट हुआ तो पूरा मैदान तालियों और जयकारों से गूंज उठा। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी दर्शक खड़े होकर बजरंग बली के जयकारे लगाने लगे। सीता हरण के मार्मिक दृश्य के दौरान जहां पूरा पंडाल भावुक हो उठा था, वहीं हनुमान प्रकटोत्सव ने सभी में एक नई ऊर्जा और आशा का संचार कर दिया।