RBL बैंक में विलय को RBI की मंजूरी

नवभारतटाइम्स.कॉम•
rbl bank to merge emirates nbds indian branches rbi approves
nपीटीआई, मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को बताया कि उसने दुबई स्थित एमिरेट्स NBD बैंक (P.J.S.C.) की भारतीय शाखाओं का RBL बैंक में विलय की योजना को अपनी मंजूरी दे दी है। यह विलय इस साल 1 दिसंबर से लागू होगा। इससे पहले मई महीने में वित्त मंत्रालय ने एमिरेट्स NBD बैंक को RBL बैंक में 74 फीसदी तक हिस्सेदारी हासिल करने की मंजूरी दी थी।