Residents Protest Against Builder For Registry In Paramount Golf Forest
रजिस्ट्री के लिए पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में प्रदर्शन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, ग्रेनो : पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसायटी के निवासियों ने विभिन्न समस्याओं पर गुरुवार रात बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। सोसायटी के गेट नंबर-1 से निवासी मार्केट पहुंचे और मेंटिनेंस डिपार्टमेंट के दफ्तर पर नारेबाजी की। लोगों ने बिल्डर पर समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए जल्द समाधान की मांग की। निवासियों का कहना है कि लंबे समय से रजिस्ट्री नहीं होने के कारण उन्हें फ्लैट का मालिकाना हक नहीं मिल पा रहा। इसके अलावा सोसायटी में सुरक्षा व्यवस्था भी कमजोर है और चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। प्रदर्शन कर रहे निवासियों ने कहा कि फ्लैट खरीदने के लिए अपनी जीवनभर की कमाई लगाने के बावजूद उन्हें अब तक मालिकाना हक नहीं मिल सका। रजिस्ट्री नहीं होने से लोग परेशान हैं। इनका आरोप है कि बिल्डर की ओर से समस्याओं के समाधान को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। निवासियों राहुल, योगेश सहित अन्य लोगों ने बिल्डर पर आरोप लगाते हुए मांग की कि जल्द से जल्द यूपीसीडा का बकाया जमा किया जाए, ताकि फ्लैटों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ हो सके।