दरोगा-समीक्षा अधिकारी के घर लाखों की चोरी

नवभारतटाइम्स.कॉम•
robbery of lakhs at the house of a sub inspector and review officer jewelry and cash missing
nNBT न्यूज, राजाजीपुरम : पारा के कुल्हरकट्टा न्यू कॉलोनी में चोरों ने दरोगा सुरेंद्र प्रताप सिंह और विधानसभा सचिवालय के सहायक समीक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार के घरों को निशाना बनाया। दोनों परिवारों की गैरमौजूदगी में चोर लाखों के जेवर और नकदी ले गए। सुरेंद्र के घर से 1.48 लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर चोरी हुए, जबकि कृष्ण कुमार के घर से करीब 1.05 लाख रुपये और गहने गायब मिले।