सर्विसेज एक्सपोर्ट पर युद्ध और AI का दबाव!

नवभारतटाइम्स.कॉम•
war and ais double blow on services exports will indias growth halt
nNBT रिपोर्ट, नई दिल्ली

वैश्विक अनिश्चितता और पश्चिम एशिया में लड़ाई के बीच हाल के महीनों में सेवाओं के निर्यात में नरमी आई है। जंग की वजह से जहां प्रफेशनल्स की आवाजाही प्रभावित हुई है, वहीं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए कॉस्ट कंट्रोल पर बढ़ते जोर का परंपरागत IT सेवाओं की डिमांड पर असर दिख रहा है।
सितंबर तिमाही में कुल एक्सपोर्ट सालभर पहले से 13.83% बढ़कर 476.2 बिलियन डॉलर रहा। इसमें 259.89 बिलियन डॉलर के साथ गुड्स एक्सपोर्ट में 18.5% की बढ़त रही। सर्विसेज एक्सपोर्ट 216.31 बिलियन डॉलर के साथ 8.68% बढ़ा। हालांकि सितंबर में गुड्स एक्सपोर्ट तो 23.04% बढ़कर 44.4 बिलियन डॉलर का रहा, वहीं सेवा निर्यात 0.87% घटकर 36.35 बिलियन डॉलर पर आता दिखा। कॉमर्स मिनिस्ट्री के एक अधिकारी ने कहा, 'सेवाओं के निर्यात में नरमी की वजह वैश्विक अनिश्चितता और पश्चिम एशिया में चल रही अशांति भी है।'

GTRI के फाउंडर अजय श्रीवास्तव ने कहा, 'वित्त वर्ष 2025-26 में 421.3 बिलियन डॉलर के ऑल-टाइम हाई पर पहुंचने और इस साल भी अप्रैल-सितंबर में 8.7% की ग्रोथ के बीच सितंबर के आंकड़े ग्रोथ घटने का संकेत दे रहे हैं।'