1 से 3 दिसंबर तक दिल्ली रामलीला मैदान में महापड़ाव की तैयारी

नवभारतटाइम्स.कॉम•
1 3 december mahapadav of anganwadi workers in delhi ramlila maidan preparations intensify
n NBT न्यूज, फरीदाबाद : आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर यूनियन (सीटू) की जिला कमेटी की बैठक शुक्रवार को सेक्टर-12 में जिला प्रधान मालवती की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें 1 से 3 दिसंबर तक दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले महापड़ाव को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

इसके तहत 22 अक्टूबर को तिगांव के प्राथमिक स्कूल में आंगनबाड़ी, आशा और ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की संयुक्त बैठक होगी। वहीं, बल्लभगढ़ पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भी कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई है।

रेकमेंडेड खबरें