चिंटल पैराडिसो के J टावर को गिराने की अनुमति का इंतज़ार

नवभारतटाइम्स.कॉम•
chintal paradiso j tower demolition permit stuck rehabilitation in crisis
nNBT न्यूज, गुड़गांव

सेक्टर-109 स्थित चिंटल पैराडिसो सोसायटी के J टावर को गिराने की अनुमति नहीं मिलने के कारण तोड़फोड़ की कार्रवाई अब तक शुरू नहीं हो पाई है। इससे प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और उन्हें दोबारा घर मिलने की प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। निवासियों का कहना है कि अनुमति मिलने में जितना समय लगेगा, उतना ही पुनर्विकास का काम आगे बढ़ेगा।
सोसायटी निवासी राकेश हुड्डा ने बताया कि टावर J को गिराने के लिए अभी तक एनओसी और जरूरी अनुमति नहीं मिली है। इसी कारण तोड़फोड़ का काम शुरू नहीं हो सका है। हालांकि निवासियों को उम्मीद है कि विभाग जल्द औपचारिकताएं पूरी कर अनुमति जारी करेगा, ताकि आगे की प्रक्रिया शुरू हो सके। वहीं, जिला नगर योजनाकार विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि टावर J को गिराने की अनुमति से संबंधित मामले में फिलहाल औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। जल्द अनुमति प्रदान करने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।

2022 में हुआ था बड़ा हादसा: बता दें कि 10 फरवरी 2022 को चिंटल पैराडिसो के टावर D में एक फ्लैट की छत और फर्श गिरने की घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई थी। स्ट्रक्चरल सुरक्षा जांच में गंभीर खामियां सामने आने के बाद कुछ टावरों को असुरक्षित घोषित कर उन्हें गिराने की सिफारिश की गई थी। इसके बाद से प्रभावित परिवारों के सामने घर छोड़ने, किराये पर रहने और पुनर्वास का इंतजार करने जैसी समस्याएं बनी हुई हैं।

रेकमेंडेड खबरें