मां दुर्गा की पूजा के बाद डांस और मैजिक शो देखने को जुटे लोग

नवभारतटाइम्स.कॉम•
dance and magic show after maa durga puja on mahasaptami in faridabad crowd of devotees gathered
n NBT न्यूज, फरीदाबाद

महासप्तमी पर मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई। बंगाली समुदाय के लोगों ने दुर्गा पंडालों में मां दुर्गा की आरती की। सेक्टर 16 कालीबाड़ी और ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 85 स्थित शिव काली मंदिर में महासप्तमी पर मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई।
सेक्टर 16 कालीबाड़ी में महासप्तमी पर मां दुर्गा की पूजा व आरती की गई। कालीबाड़ी के महासचिव एके पंडित ने बताया कि पंडाल में सप्तमी पर डांस प्रोग्राम, पपेट शो और मैजिक शो का आयोजन किया गया। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 86 स्थित ओमेक्स हाइट्स सोसायटी में सर्बोजनिन पूजा कमिटी की ओर से दुर्गोत्सव पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कमिटी के कल्चरल सेक्रेटरी संजय बिस्वास ने बताया कि मां दुर्गा की सप्तमी पूजा की गई। इसके बाद पुष्पांजलि और प्रसाद वितरण किया गया। शाम को पंडाल में संध्या आरती कर मां का आशीर्वाद लिया। ग्रेफ कालीबाड़ी असोसिएशन के फाउंडर मेंबर तन्मय साहा ने बताया कि ग्रेटर फरीदाबाद शिव कालीबाड़ी समिति द्वारा दुर्गा पूजा का आयोजन पूरे श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया जा रहा है। महासप्तमी के अवसर पर सुबह 5 बजे से ही पूजा-अर्चना व धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हो गया। दिनभर श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस वर्ष दुर्गा पूजा के मंडप को कमल (लोटस) की थीम पर आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

रेकमेंडेड खबरें