Rohtak Road To Be Repaired And Lights To Be Installed Under Flyover Pwd Minister Inspects
फ्लाईओवर के नीचे लाइटें और रोहतक रोड की होगी मरम्मत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, नई दिल्ली
दिल्ली में सड़कों के गड्ढे, टूटे फुटपाथ और जलभराव की समस्याएं दूर करने के लिए PWD मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने शनिवार को सेंट्रल और वेस्ट दिल्ली के कई इलाकों का जायजा लिया। गवर्नमेंट ऑन वील्स मुहिम के तहत 6 विभागों के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे मंत्री ने रोहतक रोड की मरम्मत, रानी झांसी फ्लाईओवर के नीचे लाइट लगाने और जखीरा में नालों की सफाई समेत कई काम तय समय में पूरे करने के निर्देश दिए।निरीक्षण में PWD, दिल्ली जल बोर्ड (DJB), सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग, DMRC, संबंधित जिलाधिकारी और MCD के उपायुक्त शामिल रहे। दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याएं बताईं। दौरे की शुरुआत पंचकुइयां रोड से हुई और समापन शंकर रोड पर हुआ। मंत्री ने 5-6 महीने पहले बनी सड़क के टूटने पर भी अधिकारियों से सवाल किए।
मंत्री ने DJB, BSES और DTL के काम पूरे होने के बाद रोहतक रोड की री-कार्पेटिंग करने को कहा। रानी झांसी रोड और ईदगाह रोड के क्षतिग्रस्त हिस्सों व फुटपाथों की मरम्मत 15 दिनों में करने के निर्देश दिए। शंकर रोड पर MCD सफाई व्यवस्था सुधारेगा।