Imt Faridabad Sewer System To Be Improved In Residential Areas 9 Lakh Rupees To Be Spent
IMT के रिहायशी एरिया में बेहतर होगी सीवर व्यवस्था
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, फरीदाबाद : आईएमटी के रिहायशी एरिया में सीवर की समस्या का समाधान करने के लिए हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट कारपोरेशन ने शुरू कर दी है। रिहायशी एरिया के जोन तीन व जोन पांच में कुछ जगहों पर नई सीवर लाइन डालने का काम किया जाएगा। इस काम पर करीब नौ लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। अधिकारी दो महीने में काम पूरा करने की बात कह रहे हैं।
आईएमटी के लिए पांच गांवों के किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया है। जिन किसानों की जमीन अधिग्रहण की गई है, उन्हें रिहैबिलिटेशन एंड रिसेटलमेंट स्कीम के तहत रिहायशी प्लॉट दिए गए हैं। रिहायशी प्लाट गांवों के पास सही उपलब्ध कराए गए हैं, जिनमें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करने का जिम्मा भी एचएसआईआईडीसी के पास ही है। इस रिहायशी एरिया के जोन तीन व जोन पांच में कुछ जगहों पर सीवर की समस्या बना हुआ है। इस समस्या का समाधान करने के लिए एचएसआईआईडीसी इन जगहों पर नई सीवर लाइन डालने का काम करेगा। इस काम पर करीब नौ लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। काम करने के लिए एचएसआईआईडीसी ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। एचएसआईआईडीसी के सीनियर मैनेजर पुरुषोत्तम का कहना है कि सीवर लाइन डालने का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। इस काम को पूरा करने के लिए दो महीने का टारगेट तय किया गया है।