Drunk Suv Driver Hits Multiple Vehicles Arrested After Assaulting Woman
SUV सवार ने नशे में कई गाड़ियों को मारी थी टक्कर, गिरफ्तार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव
सेक्टर-83 से जयमल चौक की ओर जाने वाली सड़क पर एक एसयूवी सवार शख्स ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी थी। आरोप है कि टक्कर मारने के बाद आरोपी ने एक कार में सवार महिला व उसके परिवार के साथ मारपीट की। इस मामले में खेड़की दौला थाना पुलिस ने आरोपी चंद्रशेखर अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे जांच में शामिल किया है। मामले में महिला की शिकायत खेड़की दौला थाना पुलिस ने गुरुवार को एफआईआर दर्ज की थी।पुलिस के अनुसार, घटना 14 अक्टूबर की रात को हुई थी। सूचना मिली थी कि एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी ने सड़क पर दो-तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो स्कॉर्पियो और अन्य कारें दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली थीं। कार चलने की स्थिति में नहीं थी। पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया था। शुरुआती सूचना में आरोपी की गाड़ी से करीब पांच वाहनों को टक्कर मारे जाने की बात सामने आई थी।