Zonal Youth Festival To Be Held In Faridabad From November 21 23 Based On Empowered Youth Empowered India Theme
21 से 23 नवंबर तक होगा जोनल यूथ फेस्टिवल
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, फरीदाबाद : महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के फरीदाबाद-पलवल जोन का जोनल यूथ फेस्टिवल इस बार 21 से 23 नवंबर तक नचौली स्थित राजकीय कन्या कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। पहले यह फेस्टिवल 20 से 22 नवंबर को तय हुआ था, जिसमें बाद में बदलाव किया गया।
यूनिवर्सिटी यूथ वेलफेयर डायरेक्टर डॉ. प्रताप राठी और कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सुशील वर्मा ने बताया कि इस बार फेस्टिवल का मुख्य विषय 'सशक्त युवा, सशक्त भारत' रखा गया है। इस थीम पर भाग लेने वाले सभी कॉलेजों को एक निश्चित साइज के बैनर पर स्लोगन लिखकर लाने होंगे, जिन्हें आयोजन स्थल पर प्रदर्शित किया जाएगा।