ठेके के कर्मचारियों को पीटकर लूटने का आरोप

नवभारतटाइम्स.कॉम•
allegation of assault and rs 3 lakh loot of liquor shop employees in andhop police investigating
n NBT न्यूज़, हथीन : अंधोप गांव में शराब ठेकों के कर्मचारियों से मारपीट की गई। आरोपियों के ऊपर तीन लाख रुपए की धनराशि लूटने का भी आरोप है। शराब ठेके संचालन करने वाली फर्म के इंचार्ज प्रवीण उर्फ बबलू ने केस दर्ज कराया है कि वह गोपाल गढ़ का निवासी है।वह 18 अक्टूबर को रात्रि नौ बजे कैश लेने अंधोप स्थित ठेके पर सहयोगी अनूप कुमार निवासी तूमसरा के साथ गए थे। उसका आरोप है कि उनको गांव अंधोप निवासी रोहतास उर्फ कल्लू ,महेश एवं कुलदीप एवं अन्य तीन लोगों ने वाहनों के माध्यम से घेर लिया।आरोपी उनसे 10 से 15 हजार रुपए मांगने लगे। पीड़ित ने कहा कि इस बारे में वे शराब ठेके के मालिक से बात कर लें। इसी बात को लेकर गाली गलौच करने लगे। आरोपियों ने उनको मारना पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित को चोटें आईं। आरोप लगाया कि आरोपियों ने तीन लाख 53 हजार 780 रुपए लूट लिए। थाना प्रभारी रतनपाल सिंह चौहान ने बताया कि मारपीट हुई है। लूट की पुष्टि नहीं हुई है।