Faridabad Youth Attack Driver On Furniture Market Route Screwdriver Inserted In Head
ड्राइवर पर युवकों ने किया हमला, सिर में मारा पेचकस
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, फरीदाबाद
प्याली चौक पार्क के पास फर्नीचर मार्केट के रास्ते में 5-6 युवकों ने एक ड्राइवर को रास्ते में रोककर मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों में से एक ने उसके हाथ पर नुकीली चीज से वार किया, जबकि दूसरे ने सिर के पीछे पेचकस घोंप दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में न्यू राजीव कॉलोनी, डबुआ सब्जी मंडी निवासी राजकुमार ने बताया कि वह नेहरू ग्राउंड की लोहा मंडी में ड्राइवर का काम करता है। 20 अक्टूबर की सुबह करीब पांच बजे वह घर से काम पर जा रहा था। जब वह प्याली चौक पार्क के पास फर्नीचर मार्केट के रास्ते में पहुंचा, तो 5-6 युवकों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर एक युवक ने उसके हाथ पर नुकीली चीज से वार किया। इसी दौरान एक अन्य युवक ने उसके सिर के पीछे पेचकस घोंप दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।